शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने स्वीमिंग पूल में की सारी हदें पार, कुछ यूं मस्ती करते दिखे
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों अपने अफेयर की खबरों के लेकर चर्चा में हैं। फरहान और शिबानी की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें दोनों स्वीमिंग पूल पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akthar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इन दिनों अपने अफेयर की खबरों के लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्दी ही शादी (Farhan Shibani Marriage) कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच फरहान और शिबानी की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें दोनों स्वीमिंग पूल (Swimming Pool) पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि फरहान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह दोनों स्वीमिंग पूल पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में हम देख सकते हैं कि फरहान ने शिबानी को अपनी बाहों में भर रखा है। दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रही है।
इससे पहले फरहान और शिबानी अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। कहा जा रहा था कि दोनों इसी साल अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। 2017 में फरहान अख्तरअपनी पत्नी अधुना से अलग हुए थे।
फरहान ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी गायकी को लेकर पहचाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि फरहान और शिबानी अपने रिलेशन को लेकर सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिबानी से घुम मिल गए हैं जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App