नेहा कक्कड़ ने पारंपरिक लिबास में शेयर किया वीडियो, फैंस के मन को खूब भाया सिंगर का ये गाना
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। नेहा ने इस वीडियो में पारंपरिक ड्रेस पहन के लोगो को अपना एक खास लुक दिखाया है। पोस्ट की हुई वीडियो में नेहा अपने गाने 'दिल को करार आया' पर लिप सिंक करती हुई नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने पारंपरिक लिबास में शेयर किया वीडियो, फैंस के मन को खूब भाया सिंगर का ये गाना
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का कोई भी पोस्ट चाहें फोटो हो या वीडियो बहुत जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। नेहा के गानो का फैंस के बीच अलग ही क्रेज हैं। उनका हर सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा देता है। सोशल मीडिया पर नेहा काफी एक्टिव भी रहती है। वह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है।
नेहा ने इस वीडियो में पारंपरिक ड्रेस पहन के लोगो को अपना एक खास लुक दिखाया है। पोस्ट की हुई वीडियो में नेहा अपने गाने 'दिल को करार आया' (Dil Ko Karaar Aaya) पर लिप सिंक करती हुई नजर आ रही हैं। इतना हीं नहीं वह इस वीडियो में बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। नेहा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में नेहा लिखती हैं, 'दिल को करार आया को बहुत प्यार मिल रहा है। आपका बहुत शुक्रिया।'
नेहा ने बहुत छोटे से ही सिंगिंग की शुरुआत की थी। नेहा ने 4 साल की उम्र में माता की भेंटे गाना शुरु कर दिया था। नेहा को पहली बार सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद सिंगर नेहा कक्कड़ उसी रिएलिटी शो को जज करती हैं। हाल ही में सिंगर ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। यह उनकी शादी के बाद का पहला जन्मदिन था। जिसे नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बड़े ही स्पेशल अंदाज में मनाया था। नेहा ने अपने बर्थडे को लेकर भी पोस्ट किया था। पोस्ट में नेहा ने बताया था कि कैसे उनके पति रोहनप्रीत ने उनके बर्थडे को खास बनाया।