Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फेमस डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड ने विवादित बयान देकर मचाई खलबली, जानिए क्या कहा

फेमस डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड ने एक विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है।

फेमस डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड ने विवादित बयान देकर मचाई खलबली, जानिए क्या कहा
X

फेमस डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड ने एक विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि यदि मॉडल्स को पैंट उतारने में दिक्कत है तो उन्हें इस फील्ड में नहीं आना चाहिए। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू में कही है। दरअसल, वह मी टू कैंपेन से आहत होेकर यह बात कह गए हैं।

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने अपलोड किया वीडियो, लोग बोले- बाबा रामेदव भी नहीं कर पाएंगे ऐसा योग

एडेल के वजन से लेकर किम कार्दशियन पर विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले इस डिजाइनर ने कहा कि वह #मी टू आंदोलन से अब तंग आ चुके हैं साथ ही उन्होंने युवा मॉडल्स को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए नए नियमों की आलोचना की।
उन्होंने युवा मॉडल्स की सुरक्षा में अपनाए गए उपायों को गलत बताया है। ये नियम फोटो स्टूडियों में फोटो सेशन को लेकर बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि 'मैने कहीं पढ़ा है कि पोज देने से पहले मॉडल से पूछना चाहिए कि वह सहज महसूस कर रही है या नहीं।
कार्ल ने इस बात से भी किनारा कर लिया कि शूटिंग के दौरान बिना इजाजत के एक मॉडल का अंडरवियर खींचने वाले कार्ल टेंपलर का बचाव कर रहे हैं। मॉडल की अंडरवियर खींचने की घटना फरवरी में सामने आई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story