नोबेल पुरुस्कार विजेता सत्यार्थी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ''कैलाश'' को मिला यूएस ग्रांड जूरी अवार्ड
इसका निर्देशन डेरेक डोनीन ने किया है और इसमें बाल तस्करी और बाल श्रम को खत्म करने के सत्यार्थी के प्रयासों को दिखाया गया है।

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन पर आधारित फिल्म को सनडांस फिल्म उत्सव में यूएस डॉक्यूमेंट्री ग्रांड जूरी पुरस्कार मिला है।
इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘कैलाश' है। इसका निर्देशन डेरेक डोनीन ने किया है और इसमें बाल तस्करी और बाल श्रम को खत्म करने के सत्यार्थी के प्रयासों को दिखाया गया है।
इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने रणवीर से नहीं इनसे की सगाई, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
फिल्म के निर्माता डेविस गुगेनहीम और साराह एंथोनी हैं जबकि सह निर्माता पूर्णिमा रघुनाथ हैं। सत्यार्थी ने टि्वटर पर यह खबर साझा की।
उन्होंने लिखा कि 'कैलाश' ताकीद है कि मेरे जीवनकाल में हम बाल दासता को खत्म होता देख सकेंगे। मुझे खुशी है कि कैलाश को सनडांस फिल्म उत्सव में यूएस डॉक्यूमेंट्री ग्रांड जूरी पुरस्कार मिला।
सत्यार्थी ने इस सम्मान को उन लोगों के साथ साझा किया जिनके साथ उन्होंने बाल दासता को खत्म करने के लिए अभियान की शुरूआत की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App