नच बलिये-8: दिव्यांका और विवेक ने जीता AWARD
नच बलिए सीजन 8 की शुरुआत अप्रैल महीने में हुई थी, जिसमें कुल 10 स्टार डांसिंग कपल्स ने भाग लिया था।

स्टार प्लस के फेमस टेलीविजन डांसिंग शो 'नच बलिए' सीजन 8 के विजेताओं में टेलिविजन के मशहूर स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने बाकी प्रतिभागियों को हरा कर बाजी मारी है।
स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' से शुरू हुआ दिव्यंका और विवेक की मोहब्बत के सिलसिले को दर्शकों का भी काफी प्यार मिला। दिव्यंका और विवेक ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 8 में बाकी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए शो के विजेता बने।
नच बलिये के फिनाले राउंड में दिव्यंका और विवेक का मुकाबला सनाया ईरानी और मोहित सहगल से था लेकिन फाइनल में दिव्यंका और विवेक ने इन दोनों को हरा कर मुकाबला जीता।
नच बलिए सीजन 8 के विनर के तौर पर दिव्यंका और विवेक को 35 लाख रुपये इनामी राशी, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटी के अलावे ओरा की तरफ से ज्वैलरी भी उपहार में मिली।
नच बलिए सीजन 8 की शुरुआत अप्रैल महीने में हुई थी, जिसमें कुल 10 स्टार डांसिंग कपल्स ने भाग लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App