डासिंग रियलिटी शो में दित्या बनीं सुपर डांसर
दित्या का डांसिंग स्टाइल खास तौर पर हिप-हॉप है।

X
haribhoomi.comCreated On: 18 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. डासिंग रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में 9 साल की दित्या भांडे ने सुपर डांसर का खिताब चुन लिया है। मुंबई की दित्या को विनिंग ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख का इनाम भी दिया गया। वहीं दित्या के ट्रेनर रूएल को भी 5 लाख रूपए दिए गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शो के फाइनल में पांच कंटेस्टेंस पहुंचे थे- दित्या, लक्ष्मण, मासूम, योगेश और दीपाली। सबको पीछे छोड़ दित्या जजेस शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु और ऑडियंस की फेवरेट बनीं। इस ग्रैंड फिनाले में ओके जानू के स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर भी पहुंचे थे।
दित्या का डांसिंग स्टाइल खास तौर पर हिप-हॉप है। लेकिन सुपर डांसर शो के दौरान उन्होंने कंटेपरेरी, बॉलीवुड स्टाइल जैसी अलग डॉन्सिंग विधाएं भी सीखीं। दित्या सेंट फ्रांसिस असीसी स्कूल में पांचवीं की स्टूडेंट हैं। इसके साथ ही दित्या अपने घर के आस-पास के बच्चों को डांस भी सिखाती हैं।
शो की शुरुआत में दित्या को उनके डांस को लेकर थोड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। वो कई बार बॉटम में भी आ चुकी थीं लेकिन खुद में सुधार लाते हुए दित्या ने खूब मेहनत की और सुपर डांसर की पहली विनर बनीं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story