''पद्मावत'' रिलीज के लिए दीपिका पादुकोण ने सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई गुहार
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में बवाल हो रहा है।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में बवाल हो रहा है। हालांकि फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश रिलीज होने वाली है।
#WATCH Deepika Padukone leaves from Siddhivinayak temple amid high security #Padmaavat pic.twitter.com/3TgL0ePRAd
— ANI (@ANI) January 23, 2018
लेकिन करणी सेना का फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध जारी है। विरोधों और हिंसक घटनाओं के बीच फिल्म 'पद्मावत' पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दोबारा खुशखबरी मिलते ही फिल्म की लीड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची।
Mumbai: Deepika Padukone visits Siddhivinayak temple ahead of release of #Padmaavat pic.twitter.com/cbQ4U2jz2A
— ANI (@ANI) January 23, 2018
दीपिका पादुकोण ने बप्पा के सामने मत्था टेकते हुए फिल्म 'पद्मावत' के लिए आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच दीपिका ने मंदिर में प्रवेश किया। दीपिका पादुकोण यानी रानी 'पद्मावती' इस दौरान पत्रकारों के सवालों से भी बचती नजर आईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App