Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी यह एक्ट्रेस, आज है लाखो- करोड़ो दिलों की धड़कन, क्या आपने पहचाना

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बचपन में बहुत ही क्यूट दिखती थी। जी हां यह फोटो बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण की ही है। इस फोटो को एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका के बर्थ डे यानी कि 5 जनवरी को एक पोस्ट में शेयर किया था।

Deepika Padukone viral photo actress was so cute in her childhood can you recognize her
X

बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी यह एक्ट्रेस , आज है लाखो- करोड़ो दिलों की धड़कन, क्या आपने पहचाना

बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) से लाखों- करोड़ो दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बचपन में बहुत ही क्यूट दिखती थी। जी हां यह फोटो बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण की ही है। इस फोटो को एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका के बर्थ डे यानी कि 5 जनवरी को एक पोस्ट में शेयर किया था।अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका की बचपन की फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने एक स्वीट कैप्शन भी दिया था। इस कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा था,' माई लाइफ, माई जान, माई गुड़िया हैप्पी बर्थडे...'

दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ जोड़ी तो साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram Leela) के दौरान ही बन गई थी। लेकिन दोनो ने अपनी जोड़ी को ऑफिशियल किया साल 2018 में। 14 नवंबर 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली थी। दोनो की शादी उस साल हुई ग्रैंड शादियों में से एक थी। इस कपल ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाजो के साथ शादी की थी। वैसे कपल के बीच कितना प्यार यह हम लोगो को अक्सर देखने को मिल जाता है।


बता दें कि दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में आई कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' (Aishwarya) के साथ की थी। फिल्म में दीपिका के कैरेक्टर का नाम ऐश्वर्या था। इसके बाद एक्ट्रेस को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल 2007 में आयी फिल्म 'ओम शांति ओम' में बतौर फीमेल लीड देखा गया। यह दीपिका के करियर की पहली हिंदी फिल्म थी जो कि एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वैसे यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि दीपिका इस फिल्म से पहले सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya) के गाने 'नाम तेरा तेरा' (Naam Tera Tera) में भी नजर आयी थी। दीपिका की अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ही '83' में पति रणवीर सिंह के साथ दिखायी देंगी। इसके अलावा दीपिका 'बैजू बावरा', 'पठान' और 'सपना दीदी' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी।

और पढ़ें
Next Story