खुलासा: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नहीं हुआ ब्रेकअप, सबूत है ये तस्वीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड के लव कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में हैं।
एक तरफ जहां ये कपल एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार भले ही खुलकर ना करते हों, लेकिन कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपता। कुछ ऐसा ही हुआ है दीपिका और रणवीर के बीच।
हाल ही में एक खबर आई थी कि दीपिका और रणवीर के बीच एक डिनर डेट पर लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद इन दोनों के ब्रेकआप की ख़बरें खूब चर्चा में रही थीं। लेकिन अब एक ऐसी घटना घटी की इस खबर पर ब्रेक लग गया।
दीपिका और रणवीर की वायरल फोटो
दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार को जाहिर कर दिया है। दरअसल रणवीर ने (GQ) जीक्यू मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट करवाया है। रणवीर ने अपनी इस कवर फोटो को शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते इस फोटो को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लिखे किया।
रणवीर की फोटो पर दीपिका का पलटवार
रणवीर की इस तस्वीर पर जहां हजारों लोगों ने कमेंट किया, वहीं लोगों का ध्यान तब खींचा जब दीपिका ने रणवीर की फोटो पर कमेंट किया। दीपिका ने रणवीर की पोस्ट पर कमेंट किया- उफ्फ... और उसके साथ दीपिका ने एक दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। दिलफेंक आशिक रणवीर ने भी दीपिका को (KISS) किस वाली इमोजी पोस्ट की।
दीपिका की रणवीर को तीन किस
रणवीर और दीपिका के इस लव लव गेम का मजा तब और भी बढ़ गया जब रणवीर को रिप्लाई में दीपिका ने लिखा- तुम्हारे पास वापस। इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर को तीन किस वाली इमोजी पोस्ट की।
रणवीर और दीपिका के इन कमेंट्स से साफ़ हो गया है कि अब इन दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत है और दोनों एक दूसरे के साथ में हैं। इससे उन अफवाहों को ब्रेक लग गया है जिनमें दोनों के ब्रेकअप की बातें कही जी रही थीं।
इसे भी पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज से पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच इस बात को लेकर हुई तीखी तकरार
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका के प्यार की शुरुआत दोनों की साथ में पहली फिल्म गोलियो की रासलीला: रामलीला से हुई थी। जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।
इसके बाद दीपिका और रणवीर ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया। अब ये दोनों स्टार्स संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म पद्मावती में एक साथ दिखाई दिखेंगे।
फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है, वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है, जबकि शाहिद कपूर चित्तौड़ के महाराजा महारावल रतन सिंह के किरदार में हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App