दीपिका ने इंटरव्यू में खोले कई राज, रणवीर के रोने से है प्यार
रणवीर और दीपिका अपनी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी खुलकर बोलने से बचते आए हैं, मगर दोनों के बीच केमिस्ट्री साफ दिखाई देती है।

बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर आए दिन खबरों का बाजार गर्म रहता है। हालांकि आज तक दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी खुलकर बोलने से बचते आए हैं, मगर दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री, सोशल मीडिया पर साफ दिखाई देता है।
ऐसा कहते हैं न दिल की बात जुबां पर आ ही जाती है, कुछ ऐसा ही हाल में दीपिका के साथ भी हुआ। दरअसल हालिया एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं।
इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐसी फोटो, ट्रोलर्स ने कहा 'धोबन'
दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है। जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका ने कहा, रणवीर न केवल एक अच्छे इंसान हैं, बल्कि उनका काफी बड़ा दिल है।
खास बात है कि दीपिका के मुताबिक, रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं, और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में कंपलीट मैन बनाती है!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App