विवादों में घिरी ''दीप-वीर'' की शादी, ''आनंद कारज'' सेरेमनी पर सिख समुदाय ने उठाए सवाल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि एक सिख समुदाय ने दोनों की आनंद कारज सेरेमनी पर सवाल उठाए हैं।

न्यू कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जिसे लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है। बता दें कि 14 और 15 नवंबर को दोनों ने पहले कोंकणी और फिर सिंधी रिवाज से शादी की।
यह शादी इटली में हुई थी। अब खुशियों के बीच इस शादी के साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। आनंद कारज (सिख रिवाज से शादी) के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना था, लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब को ही इटली के होटल में मंगवा लिया गया।
इस विवाद में इटली सिख समुदाय की ओर से आनंद कारज रस्म को लेकर आपत्ति जताई गई है। इस पर बवाल मचता दिख रहा है। सिख समुदाय के अध्यक्ष (इटली) सुखदेव सिंह कंग ने बताया कि अकाल तख्त (हुकुमनामा) को गुरुद्वारा से कहीं और नहीं ले जाया जा सकता है।
यह सिख समुदाय में प्रतिबंधित है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। यह सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। इसके बाद भी भाई नरेंद्र सिंह दीपिका-रणवीर की शादी के लिए इटली चले गए।
वहां जाकर ‘हजूरी रागी' के साथ शादी कराए जो कि बिलकुल गलत है। दीपवीर की शादी में अमृतसर गोल्डन टेम्पल के हुजूर रागी भाई नरेंद्र सिंह शादी के लिए इटली गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Deepika Ranveer Marriage Controversy Deepika Padukone Marriage Controversy Ranveer Singh Marriage Controversy Italian Sikh Organisation Made Objections to Ranveer Deepika Marriage Deepika Padukone Ranveer Singh Bollywood News Deepika Ranveer Heads Bengaluru दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह बॉलीवुड न्यूज दीपिका रणवीर बैंगलुरु हुए रवाना Deepika Ranveer Adorable Look At Mumbai Airport Deepika Padu