दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, जानें दोनों की कितनी है नेटवर्थ
बॉलीवुड के अमेज़िंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर हंसी मज़ाक करते रहते हैं। हाल ही में दीपिता पादुकोण ने रणवीर सिंह की एक सुबह- सुबह की फोटो शेयर कर दी। खबर है कि दीपिका और उनके पति रणवीर ने अलीबाग में एक आलीशान बंगला खरीदा और इसी सिलसिले में वे दोनों सुबह- सुबह एक लोकल रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे थे।

बॉलीवुड के अमेज़िंग कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर हंसी मज़ाक करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की एक सुबह- सुबह की फोटो शेयर कर दी। जिसमें एक्टर हुडी पहने हुए गाड़ी में सोते नज़र आ रहे थे। तो अब उनके यूं सुबह- सुबह गाड़ी में कहीं जानें की वजह सामने आ गयी है और इसी खबर को लेकर के दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि दीपिका और उनके पति रणवीर ने अलीबाग (Alibaug) में एक आलीशान बंग्ला खरीदा और इसी सिलसिले में वे दोनों सुबह- सुबह एक लोकल रिजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे थे।
एक न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक, कपल अपनी नई प्रॉपर्टी के पेंडिंग पेपर- वर्क को पूरा करने के लिए अलीबाग में लोकल रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका ने कोस्टल एरिया में एक प्लॉट खरीदा है। इस प्लॉट में दो बंगले और नारियल और सुपारी का बाग है। पिछले महीने, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दीपिका पादुकोण ने एक महंगा सर्विस अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत में प्रॉपर्टी बुक की थी। मुंबई में, रणवीर और दीपिका मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक आलीशान 4BHK फ्लैट में रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने ये प्रॉपर्टी साल 2010 में खरीदी थी और इसके बाद साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद कपल इस अपार्टमेंट में रहने लगे थे।
जहां दीपिका पादुकोण की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में होती है वहीं रणवीर सिंह का नाम भी सिनेमा जगत के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। जहां दीपिका की टोटल नेट वर्थ 351 करोड़ रुपयों की है वहीं रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ लगभग 309 करोड़ रुपये है। तो अगर इनका टोटल किया जाए तो इस कपल की टोटल नेटवर्थ लगभग 650 करोड़ रुपयों से ज्यादा बैठेगी। कपल की कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के ज़रिए होती है। जहां दीपिका अपनी एक फिल्म के लिए 14 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं वहीं रणवीर एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लेते हैं।