Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गायक मोहम्मद अज़ीज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज का निधन हो गया है। मोहम्मद अज़ीज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। मोहम्मद अज़ीज वो 64 वर्ष के थे। सोमवार को कोलकाता से एक प्रोग्राम ख़त्म कर आज मंगलवार को वे मुंबई लौटे थे, अचानक एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत खराब हो गई।

गायक मोहम्मद अज़ीज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
X

मशहूर गायक मोहम्मद अज़ीज का निधन मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हो गया। मोहम्मद अज़ीज वो 64 वर्ष के थे। सोमवार को कोलकाता से एक प्रोग्राम ख़त्म कर आज मंगलवार को वे मुंबई लौटे थे, अचानक एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत खराब हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अज़ीज का सोमवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम था जिसके बाद वह मंगलवार को मुंबई लौटे। यहां उन्होंने अपने ड्राइवर से तबीयत खराब होने की बात कही। मोहम्मद अज़ीज को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद अज़ीज के निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ समय से खराब ही चल रही थी। उन्हें बीपी और शुगर की भी बीमारी थी। 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में जन्में मोहम्मद अज़ीज का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में किया जाएगा।

मोहम्मद अज़ीज मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे। मोहम्मद अजीज ने हिन्दी फिल्मों के अलावा बंगाली, उड़िया और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग किया।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' के टाइटल सॉन्ग 'मैं हूं मर्द तांगे वाला' से अजीज रातों रात हिंदी प्लेबैक सिंगिंग में सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने 'लाल दुपट्टा मलमल का', 'मैं से मीना से न साकी' जैसे कई हिट गाने गाए। अजीज मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे, उन्हें अनु मलिक ने बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story