Dadasaheb Phalke Birthday: जानिए हिंदी फिल्मों के जनक 'दादासाहेब फाल्के' और पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' के बनने की कहानी
धुंडीराज गोविंद फाल्के जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। दादासाहेब का जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। दादासाहेब एक भारतीय निर्माता-निर्देशक-पटकथा लेखक थे, जिन्हें भारतीय सिनेमा के पिता के रूप में जाना जाता है। दादासाहेब के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुडी कुछ खास बातें

धुंडीराज गोविंद फाल्के जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। दादासाहेब का जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। दादासाहेब एक भारतीय निर्माता-निर्देशक-पटकथा लेखक थे, जिन्हें भारतीय सिनेमा के पिता के रूप में जाना जाता है। भारतीय सिनमा की पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' का निर्माण दादासाहेब फाल्के ने ही किया था। राजा हरिश्चंद्र साल 1913 में रिलीज हुई थी। ये एक मूक फिल्म थी।
दादासाहेब फाल्के ने अपने करियर में 95 फीचर फिल्में बनाई जिनमें 27 छोटी फिल्मों का भी निर्माण किया था। दादासाहेब फाल्के की जो फिल्में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुई वे थी,मोहिनी भस्मासुर (1913), सत्यवान सावित्री (1914), लंका दहन (1917), श्री कृष्ण जन्म ( 1918) और कालिया मर्दन (1919)।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 1969 में भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में शुरू किया गया था। ये पुरस्कार सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है और देश में फिल्मी हस्तियों के लिए सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा रखता है।
1971 में दादासाहेब को सम्मानित करने के लिए इंडिया पोस्ट द्वारा उनकी याद में एक डाक टिकट जारी किया गया था। दादा साहब फाल्के अकादमी मुंबई में एक पुरस्कार हर साल में भारतीय सिनेमा में जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App