Dadasaheb Phalke Birthday : इन 16 बॉलीवुड हस्तियों को मिल चुका है 'दादासाहेब फाल्के अवार्ड'
गुलजार (2013)
राइटर गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत बंदिनी (1963) के लिए एक गीतकार के रूप में की थी। गुलजार ने फिल्म मेरे अपने (1971) के साथ एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की थी। आर डी बर्मन से लेकर ए आर रहमान जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई सुपरहिट गानों के लिए अपनी पहचान बनाने वाले गुलजार ने गीतों के लिए 50 साल से अधिक के करियर में कई पुरस्कार जीते। साल 2013 में गुलजार को दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शशि कपूर (2014)
साल 1985 में नई दिल्ली टाइम्स के लिए बेस्ट एक्टर सहित दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेता शशि कपूर ने चार साल की उम्र में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर द्वारा निर्देशित नाटकों में और बाद में 1961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। 1978 में शशि कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस फिल्म "वलस" की स्थापना की और अपने पिता द्वारा स्थापित पृथ्वी थिएटर ग्रुप को फिर से जीवित करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।