विशाल ददलानी ने उड़ाया जैन गुरु का मजाक, FIR दर्ज
विधानसभा में जैन गुरु के नग्न रूप में भाषण देने का विशाल ने मजाक उड़ाया था।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मशहूर गायक और संगीत निर्माता विशाल ददलानी मुश्किलों में घिर गये हैं। दिगंबर जैन गुरु तरुण सागर के खिलाफ टिप्पणी करने पर विशाल को काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी है। विधानसभा में जैन गुरु के नग्न रूप में भाषण देने का विशाल ने मजाक उड़ाया था।
मशहूर बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर हरियाणा विधानसभा में भाषण देते हुए जैन गुरु तरुण सागर की फोटो के साथ लिखा कि "यह शायद सभी के लिए अपराधजनक नहीं है, क्योंकि यह एक संत है और धर्म से जुड़ी नग्नता अपमानजनक नहीं होती है।"
जैन मुनी को लेकर की गई टिपण्णी पर विशाल को काफी विरोध का सामना कर पड़ा था। हालांकि विशाल ने जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत होने पर माफी मांगते हुए लोगों से धर्म और राजनीति को एक-दूसरे से न जोड़ने की अपील की थी।
जैन मुनि के खिलाफ विशाल की इस टिप्पणी से जैन समुदाय के लोग भड़क गए हैं और जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विशाल की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी से जुड़े विशाल ददलानी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से माफ़ी मांगनी पड़ी। केजरीवाल ने विशाल को रिट्वीट करते हुए जैन मुनि पर अपनी आस्था को बताया और कहा कि, "उनका पूरा परिवार जैन मुनि तरुण सागर में आस्था रखता है और सभी उनका और उनके विचारों का सम्मान करते हैं।"
जिसपर विशाल ने अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफ़ी मांगते हुए सभी राजनीतिक कार्यों और पदों को छोड़ दिया।
इस मामले में एक कांग्रेस लीडर और कॉलमनिस्ट तहसीन पूनावाला का भी नाम सामने आया है। तहसीन ने भी ट्वीटर पर जैन मुनि के खिलाफ कटाक्ष करते हुए लिखा कि, "क्यों विधान सभा में नग्न रूप में आया यह संत पवित्र और पूजनीय माना जाता है, जबकि महिलाओं को फूहड़ कहा जाता हैं।
फिलहाल इस मामले में तहसीन और विशाल दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। जैन समुदाय की भावनाओ और जैन गुरु का मजाक उड़ाने के आरोप में ट्वीटर पर अरेस्ट तहसीन एंड विशाल ट्रेंड चल रहा है।
साभार- टाइम्स अॉफ इंडिया
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि , हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story