कपिल के शो में जाने पर मुश्किलों में फंसे कुमार विश्वास, FIR दर्ज
विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2017 10:58 AM GMT
कवि और राजनेता कुमार विश्वास एक बार फिर से मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। हाल में महिलाओं के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने के लिए विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
कुमार बीते दिनों कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर 1 जुलाई को में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और शायरा शबीना अदीब भी मौजूद रहे थे।
शो में पहुंचे आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
शो के दौरान कुमार विश्वास ने मजाकिया लहजे में कहा था कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए है।
यह भी पढ़ें- टीवी अभिनेता के साथ विदेश में हुआ बड़ा हादसा
कुमार की इसी बात पर दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कुमार की इस टिप्पणी को महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद बताया है।
कुमार एक शायर भी हैं शो में वह शायरी के मजराने पेश करने के लिए शामिल हुए थे। इस बीच शो में काफी हंसी मजाक हुआ था। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता रहते हुए भी विश्वास काफी विवादों में रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story