सलमान खान की ‘भारत'' में नजर आएंगे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की नई फिल्म ''भारत'' के लिए साइन किया गया है। फिल्म में सुनील की काफी अहम भूमिका होगी। ''भारत'' में सलमान खान, सुनील ग्रोवर के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की नई फिल्म 'भारत' के लिए साइन किया गया है। फिल्म में सुनील की काफी अहम भूमिका होगी। 'भारत' में सलमान खान, सुनील ग्रोवर के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ेः जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को तोहफ़े में दी एक महंगी कार
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दो साल बाद बॉलीवुड की फिल्म में अपना अभिनय करने जा रही हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही थी। यह फिल्म इसलिए खास है क्योकि इस मूवी की वजह से ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा करीब एक दशक बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने आखिरी बार साल 2016 में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी' में काम किया था।
निर्देशक अली अब्बास जफर ने एक बयान में कहा कि 'मै सुनील के फिल्म भारत के साथ जुड़ने को लेकर काफी उस्काहित हुं। सुनील ग्रोवर टेलिविजन का एक बेहद लोकप्रिय चेहरा है।
Welcome @WhoSunilGrover to #Bharat :)
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) April 21, 2018
सुनील के कॉमेडी और फिल्म में किए गए बेहतरीन काम के लिए उनके बड़े प्रशंसक हैं।' फिल्म भारत में सुनील एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे और समलान खान के साथ यकीकन वह बड़े पर्द पर अपना जादू बिखेरेंगे। फिल्म भारत साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ ऑड टू माय फादर' का रीमेक है।
फिल्म के प्रोड़यूसर अतुल अग्निहोत्री की कंपनी 'रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' और भूषण कुमार की 'टी-सीरीज' करेगी। आपको बता दें कि फिल्म भारत को साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App