बाबा राम रहीम पर ''जोक्स पर जोक्स'' बना रहा है ये कॉमेडियन
कीकू को इस बाबा की वजह से जेल जाना पड़ा था।

कॉमेडियन कीकू शारदा इस समय काफी खुश नजर आ रहे हैं। कीकू की खुशी का कारण विवादित बाबा है जो हाल में जेल गए हैं।
दरअसल एक समय में कीकू को इस बाबा की वजह से जेल जाना पड़ा था लेकिन वह एक दिन में ही बाहर आ गए थे। अब बाबा को 20 साल की जेल हो गई है तो कीकू बाबा की और उनके भक्तों की खूब फिरकी ले रहे हैं।
कीकू शारदा यूं तो कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' से अलग हए गए हैं। कीकू खुश है कि जिस बाबा राम रहीम ने उन्हें जेल भिजवाया था अब वह खुद सलाखों के पीछे है।
यह भी पढ़ें- बाबा राम रहीम को बचाना चाहते हैं मीका सिंह, लोगों ने दी गालियां
कीकू को जब भी मौका मिल रहा है वह राम रहीम पर कमेंट या किसी न किसी रूप में उनके चटखारे लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ ऐसा ही उनकी आने वाली फिल्म '2016 द एंड' के गाने की लॉन्चिंग के मौके पर किया। यहां किकू बिल्कुल मजाकिया अंदाज में ही नजर आ रहे थे।
उन्होंने इस फिल्म के अपने को-स्टार दिवेन्दु शर्मा के साथ मिल कर राम रहीम पर व्यंग्यात्मक तरीके से खूब वार किया। गाने की लॉन्चिंग से पहले दोनों ने छोटा सा स्किट किया, जिसमें राम रहीम की खूब खिंचाई की। हालांकि कीकू ने गंभीर हो कर कहा कि राम रहीम पर जो भी किया उसमें तो 20 साल की सज़ा भी कम है।
यह भी पढ़ें- OMG: बाबा राम रहीम की वजह से फंसी आलिया, दो दिन तक रही होटल में कैद
कीकू ने कपिल के शो में ढोंगी बाबा राम रहीम की नकल उतारी थी तब डेरा सच्चा सौदा के लोगों ने उन्हें जेल भिजवा दिया था। अब जब राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुना दी गईं है तो कीकू अपनी खुशी हर जगह जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App