कलर्स के महाकाली शो के दो एक्टर की मौत, निभा रहे थे इंद्रा और नंदी का किरदार
तीसरे पीड़ित की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

कलर्स पर हाल ही में शुरू हुए महाकाली शो के दो एक्टर की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए दोनों एक्टर गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) सीरियल में देवराज इंद्र और नंदी के रोल निभा रहे थे।
मुंबई के निकट पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद उच्च राजमार्ग पर आज सुबह एक सड़क हादसे में इन दो अभिनेताओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़े:- कल्कि कोचलिन ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड तस्वीर, हो रही वायरल
मनोर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) की मौत हो गयी। तीसरे पीड़ित की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित एक शूटिंग खत्म कर अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी उनकी कार चिल्लर फाटा के निकट करीब 10 बजे एक ट्रक से टकरा गई। इस क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी।
इसे भी पढ़े:- दर्शकों को फीकी लगी 'बरेली की बर्फी', पहले दिन कमाए इतने करोड़
टक्टर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गगन और अरिजित ने कलर्स चैनल के टीवी धारावाहिक ‘महाकाली अंत ही आरंभ है’ में साथ काम कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App