बिग बॉस सीजन- 8 का टीजर जारी, सलमान खान बने पायलट
इस शो के एक एपिसोड के लिए सलमान खान ने 5-6 करोड़ रूपये लिए हैं।

नई दिल्ली. लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन आठ का टीजर रिलीज हो गया है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में सलमान खान शैतान और दूत के रूप में नजर आए थे। इस सीजन में स्वर्ग और नरक बिग बॉस का थीम था। बिग बॉस साथ-7 को होस्ट कर रहे सलमान खान कई बार यह कह चुके थे कि वह अगली बार इस विवादित शो को होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने यह कंफर्म किया वह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के एक एपिसोड के लिए सलमान खान ने 5-6 करोड़ रूपये लिए हैं।
आपको बता दें कि बिग बॉस के पहले सीजन को अभिनेता अरशद वारसी ने, दूसरे सीजन को बिग ब्रदर की विजेता शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन इस शो के होस्ट बने लेकिन बीते चार सीजन से सलमान खान लगातार इस शो के होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस में सलमान खान पहला लुक आज सुबह की जारी किया गया। उसके बाद इस कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो का टीजर जारी किया गया। टीजर को आज कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया। बिग बॉस का नया सीजन सितंबर से शुरू होगा। लेकिन इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं और प्रतियोगियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रीति जिंटा और आलोकनाथ भी इस बार बिग बॉस के प्रतिभागी होंगे।
सलमान खान ने 'बिग बॉस 7' के प्रसारण के दौरान ही संकेत दे दिए थे कि इस शो को अगले सीजन में होस्ट करने में उनकी कोई रूचि नहीं है। गौहर-कुशाल और अरमान-तनीषा विवाद के चलते उनका मन बिल्कुल खट्टा हो गया था। लेकिन बिग बॉस के निर्माताओं ने सलमान खान को मनाने की काफी कोशिश कर रहे थे। अब सलमान मान चुके हैं और और इस शो को होस्ट करने के लिए प्रत्येक शो का 5-6 करोड़ रुपए लिए गए हैं। इस टीजर से इतना जरूर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शो इंटरनेशनल होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App