Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

एक Shampoo ने बना दी Virushka की जोड़ी, अनुष्का शर्मा के Silky बालों पर लट्टू हुए थे विराट कोहली

Virat Kohli Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इन दिनों अपने पैरेंट्स बनने की खुशी को खुलकर जी रहे है। साथ ही साथ अपने काम पर भी ध्यान पूरा दे रहे है। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेबी गर्ल को जन्म दिया।

एक Shampoo ने बना दी Virushka की जोड़ी, अनुष्का शर्मा के Silky बालों पर लट्टू हुए थे विराट कोहली
X

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इन दिनों अपने पैरेंट्स बनने की खुशी को खुलकर जी रहे है। साथ ही साथ अपने काम पर भी ध्यान पूरा दे रहे है। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेबी गर्ल को जन्म दिया। दोनों ने मीडिया से अपील की, कि वो उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखे और उनकी बच्ची की फोटो क्लिक न करें। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, इस फोटो में बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा है।

फोटो में दोनों बेटी को प्यार करते हुए नजर आ रहे है। अगर बात करें दोनों के प्यार भरी कहानी की, तो विरुष्का की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। इस कहानी में लव, बेक्रअप और फिर पैचअप... सभी चीजें है। दोनों की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। ये मुलाकात एक शैंपू के ऐड के सिलसिले में हुई। इस दौरान विराट को अनुष्का के बाल काफी पसंद आए और उन्होंने बालों की तारीफ अनुष्का से भी की। इस तरह दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में मिलने भी लगे।

मिलने का दौर जब बढ़ा तो दोनों मीडिया के नजरों में भी आने लगे और फिर डेटिंग की चर्चाएं भी होने लगी। साल 2014 में विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। यही नहीं, इसी साल विराट अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे, जहां अनुष्का अपनी फिल्म 'वेलवेट' की शूटिंग कर रही थीं।

दोनों के रिश्तों की आलोचनाओं तब होने लगी, जब विराट कोहली मैच में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। साल 2015 के आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल सिडनी में हुआ। जहां अनुष्का मैच देखने पहुंची थीं और इस मैच में विराट जल्दी आउट हो गए थे। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। विराट कोहली जल्दी आउट हो गए। इसकी वजह लोगों ने अनुष्का को ठहराया। लगातार हो रही आलोचनाओं के चलते अनुष्का ने विराट से दूरियां बना ली और इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया।

जिसके बाद विराट कोहली ने इंस्टग्राम पर हार्टब्रोकन वाला पोस्ट शेयर किया। लेकिन बाद में इसे डिलीट भी कर दिया। दोनों के ब्रेकअप की खबरें चल ही रही थी, कि इस बीच दिसंबर 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी की एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट एक साथ डांस करते नजर आए। इसके बाद 11 दिसंबर 2017 में दोनों ने फाइनली शादी कर ली। उन्होंने ये शादी गुपचुप तरीके से इटली के लेक कोमो में की। शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।

और पढ़ें
Next Story