Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिलीप कुमार साहब की हालत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के कारण है इस अस्पताल में भर्ती

वेटेरन एक्टर दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया हैं। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां डॉक्टर उनकी कंडिशन पर निरंतर नजर रखें हुए हैं।

veteran actor Dilip Kumar hospitalised after breathlessness in Mumbai Hinduja Hospital
X

दिलीप कुमार साहब की हालत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के कारण है इस अस्पताल में भर्ती

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के बारें में एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। एक्टर दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में एडमिट किया गया हैं। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां डॉक्टर उनकी कंडिशन पर निरंतर नजर रखें हुए हैं। 98 वर्षीय एक्टर दिलीप कुमार का इलाज डॉक्टर जलील पारकर कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले महीने ही रुटीन चेकअप के लिए एक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस वक्त 2 दिन तक भर्ती होने के बाद फिर दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। तब एक्टर की पत्नी सायरा बानो ने सभी को एक्टर के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद भी किया था। पिछले साल, दिलीप कुमार ने कोविड-19 संक्रमण के चलते अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को खो दिया। जिसके बाद उन्होंने ना अपना जन्मदिन मनाया ना ही शादी की सालगिरह।

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते एक्टर दिलीप कुमार को उनकी पत्नी सायरा बानो ने क्वारंटीन किया हुआ हैं। सायरा उनका खास ख्याल रखती ही। वह उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ती। इतना ही नहीं वह एक्टर दिलीप कुमार के फैंस को समय- समय पर उनकी हेल्थ अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। सायरा ने कुछ दिनों पहले एक्टर की तबीयत को लेकर के कहा था कि दिलीप कुमार अब पहले से काफी कमजोर हैं। उनकी इम्युनिटी भी कम है जिस वजह से वह ज्यादा चल फिर भी नहीं पाते। सायरा हमेशा ही उनका ख्याल रखते हुए हर कदम पर एक्टर का साथ निभाती आयी हैं।

और पढ़ें
Next Story