वरुण धवन और नताशा दलाल का जब जैकलीन फर्नांडिस ने कराया ब्रेकअप, रिलेशनशिप का हो गया The End !
Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding Live Update: वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग सात फेरे लेंगे। साल 2017 में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं। इस बेक्रअप के पीछे की वजह वरुण का जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के करीब आना था।

वरुण धवन आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी में बस अब कुछ ही घंटे बाकी है। वरुण और नताशा अलीबाग में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। अलीबाग के जिस विला में दोनों की शादी है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कर्मचारियों से कहा गया है कि वो अपने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल न करें ताकि किसी भी तरह की फोटोज या शादी से जुड़ी जानकारी लीक न हो सके।
चलिए अब आपको बताते है कि वरुण धवन जिस नताशा दलाल से शादी करने वाले है, वो कौन है ?... नताशा दलाल फैशन डिजाइनर है। साल 2013 में न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी कर वो भारत लौटीं थी। वो वरुण धवन की बचपन से ही दोस्त है। लेकिन प्यार का एहसास होने में उन्हें समय लगा। वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शुरू हुई थी। उस वक्त दोनों स्कूल में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में वरुण ने खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट भी किया, लेकिन आखिर में वो उनकी फीलिंग्स को समझी और उन्हें 'हां' की।
It's here #hasterahoindia. Such a mad cast see it in the theatres pic.twitter.com/1NwZs770yz
— VarunDhawan (@Varun_dvn) September 29, 2017
साल 2017 में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं। इस बेक्रअप के पीछे की वजह वरुण का जैकलीन फर्नांडिस के करीब आना था। बताया जाता था कि फिल्म 'जुड़वा 2' की शूटिंग के दौरान जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और वरुण धवन की दोस्ती काफी गहरी होती चली गई थी, जो उनकी गर्लफ्रेंड नताशा को बिल्कुल पसंद नहीं था। इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो दया। लेकिन इन खबरों को वरुण ने महज अफवाह करार दिया। इसके बाद साल 2018-19 में शादी की खबरों ने जोर पकड़े रखा। उधर वरुण ने भी संकेत दिया कि वो दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। साल 2021 जब आया, तो दोनों ने शादी का मन बना लिया और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है।