Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तारा सुतारिया रचाने जा रही हैं शादी, करीना कपूर के कजिन भाई संग लेंगी सात फेरे

तारा सुतारिया शादी रचाने जा रही हैं। वो जल्द ही करीना कपूर के कजिन भाई संग सात फेरे लेने जा रही है।

तारा सुतारिया रचाने जा रही हैं शादी, करीना कपूर के कजिन भाई संग लेंगी सात फेरे
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही शादी करने वाली है। तारा और आदर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अपने रिलेशनशिप का इंस्टाग्राम पर ऐलान कर चुके है। अब सूत्रों की मानें तो, आदर और तारा सुतारिया जल्द ही शादी करने वाले है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि आदर रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आदर, जल्द ही तारा के साथ सात फेरे लेने वाले है। तारा ने अपना करियर अभी-अभी शुरू किया है। वो दो फिल्में कर चुकीं है, तो वहीं आदर का करियर अभी तक शुरू नहीं हुआ है। आपको याद दिला दें कि तारा ने आदर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। आदर भी अपने पोस्ट्स के जरिए तारा के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहत है। आपको बता दें कि आदर के बड़े भाई अरमान जैन ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी।


अरमान की शादी में भी आदर और तारा साथ में नजर आए थे। इसके अलावा, वो कई बार साथ में स्पॉट हुए थे। उनकी शादी की अटकलों पर फैंस अभी से बधाई देनी शुरू कर दी है। आदर जैन, रणबीर कपूर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के कजिन है। वहीं तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस है। तारा ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजांवा' में भी नजर आईं। लोगों ने तारा को खूब प्यार दिया।

और पढ़ें
Next Story