Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मम्मी करीना कपूर के डांस को कॉपी करते दिखे तैमूर अली खान, करण जौहर की पार्टी में बिखेरा रंग

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो तैमूर के साथ डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो करण जौहर के बच्चों के बर्थडे पार्टी का है, जिसमें स्टार्स किड्स समेत सेलेब्स भी पहुंचे थे।

मम्मी करीना कपूर के डांस को कॉपी करते दिखे तैमूर अली खान, करण जौहर की पार्टी में बिखेरा रंग
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। करीना कपूर से जुड़े अपडेट्स के लिए फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर रहे है। करीना कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो तैमूर के साथ डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो करण जौहर के बच्चों के बर्थडे पार्टी का है, जिसमें स्टार्स किड्स समेत सेलेब्स भी पहुंचे थे। जिसमें करीना कपूर भी पहुंची।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो बेटे तैमूर के साथ डांस कर रही है। वीडियो में तैमूर और सोहा की बेटी इनाया 'बेबी शार्क' पर डांस कर रहे है। उनके डांस स्टेप्स को तैमूर बखूबी दोहराते नजर आ रही है। आपको बता दें कि करण जौहर ने ये पार्टी 5 फरवरी 2020 को रखी थी। इस पार्टी में तैमूर और इनाया के अलावा नेहा धूपिया की बेटी मेहर, आलिया भट्ट, रितेश देशमुख के बच्चे, एकता कपूर और उनके बेटे रवि संग समेत कई लोग पहुंचे थे।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने दूसरे बेटे के साथ घर लौट आई है और सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई है। उन्होंने घर पहुंचने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' का पोस्टर था। इस पोस्टर को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपटेड कि। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'ठहाकों के साथ डर से चिल्लाने के लिए तैयार रहें... भूत पुलिस 10 सितंबर को रिलीज हो रही है..'

और पढ़ें
Next Story