Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

'गदर' के पार्ट-2 में 'हैंडपंप' नहीं बल्कि पाइपलाइन उखाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, अमीषा पटेल संग करेंगे पर्दे पर वापसी

sunny deol and ameesha patel: बताया जा रहा है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' के पार्ट 2 में सनी देओल 'हैंडपंप' नहीं बल्कि पाइपलाइन ही उखाड़ते दिखाई देंगे।

गदर के पार्ट-2 में हैंडपंप नहीं बल्कि पाइपलाइन उखाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, अमीषा पटेल संग करेंगे पर्दे पर वापसी
X

हैंडपंप उखाड़कर फिल्म 'गदर' के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर सनी देओल एक बार फिर चर्चाओं में है। फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आज भी जब टीवी प आती है तो पूरा परिवार बड़े ही शौक से मूवी को देखता है। लोगों पर फिल्म का खुमार अभी उतरा नहीं है। इस बीच खबर है कि फिल्म का पार्ट 2 बनने जा रहा है। फिल्म के सीक्वल को तैयारी में मेकर्स जुट चुके है। फिल्म की टीम प्लॉट और स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।

सूत्रों की मानें तो 'गदर: एक प्रेम कथा' फिल्म के सीक्वल में सनी देओल और अमीषा पटेल ही नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि पार्ट 2 में सनी देओल 'हैंडपंप' नहीं बल्कि पाइपलाइन ही उखाड़ते दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा के नजर आने की भी बात कही जा रही है। आपको बता दें कि उत्कर्ष ने साल 2018 में फिल्म 'जीनियस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वो लीड एक्टर थे। लेकिन इस बार पर 'गदर' फिल्म के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में है।

'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। अनिल शर्मा को फिल्म के लिए बतौर एक्ट्रेस जाना-माना चेहरा नहीं बल्कि नया चेहरा चाहिए था। इसके लिए उन्होंने तकरीबन 500 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन भी लिया। इन लड़कियों में अमीषा पटेल भी शामिल थी। अमीषा का ऑडिशन 12 घंटे तक चला था। तब जाकर अनिल को सकीना के किरदार के लिए अमीषा बिल्कुल परफेक्ट लगी। अमीषा ने अपने किरदार में जान डालने के लिए खूब मेहनत की।

और पढ़ें
Next Story