बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका, ऋषि कपूर के दुलारे भाई राजीव कपूर का निधन
Actor Rajiv Kapoor passes away at 58 in Mumbai: 58 साल की उम्र में राजीव कपूर ने दुनिया से अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह (9 फरवरी 2021) राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया। जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर के निधन की खबर सामने आ रही है। राजीव कपूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे... रणधीर और ऋषि कपूर के दुलारे भाई थे। घर में उन्हें चिंपू कपूर कहकर बुलाते थे। 58 साल की उम्र में राजीव कपूर ने दुनिया से अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह (9 फरवरी 2021) राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया। जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों नाकाम रही और राजीव कपूर हम सबको छोड़कर चले गए।
इस जानकारी खुद रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने खुद दी। रणधीर कपूर ने कहा- 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है... वो अब इस दुनिया में नहीं हैं... डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके... मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं...' वहीं नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'RIP'... इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि राजीव कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राज कूपर ने किया था। ये फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। यही नहीं, राजीव कपूर ने ऋषि कपूर की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का भी डायरेक्शन किया था। राजीव कपूर लाजवाब कलाकार थे। वो न सिर्फ अच्छे एक्टर थे, बल्कि बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी, जिसमें 'एक जान हैं हम' 'राम तेरी गंगा मैली', 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्में शामिल है।