Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

निधि झा के साथ पवन सिंह ने किया खेल, 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये भोजपुरी वीडियो

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधी झा की जोड़ी को अक्सर लोग पर्दे पर पसंद करते हैं।

निधि झा के साथ पवन सिंह ने किया खेल, 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये भोजपुरी वीडियो
X

Bhojpuri Gana (भोजपुरी गाना) भोजपुरी सिनेमा को लेकर लोगों की काफी दिवानगी है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधी झा की जोड़ी को अक्सर लोग पर्दे पर पसंद करते हैं। एक बार फिर दोनों का गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना इन दोनों की फिल्म 'क्रेक फाईटर' का है। इस गाने में पवन सिंह और निधि झा का रोमांटिक अंदाज देख सकते है और इस गाने को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि यूट्यूब पर गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' को दर्शकों ने 56,255,253 बार देख चुके हैं। इस गाने में पवन और निधि ने जबरदस्त डांस किया है। गाने में निधि लाल रंग की साड़ी पहने हुए हॉट लग रही हैं। पवन की फिल्मों के लिए हमेशा फैन्स इंतजार करते रहते हैं। उनकी इस फिल्म का यह गाना ही नहीं बल्कि 'देखे खातिर तरसे' भी ज्यादा पॉपुलर रहा है।

यहां देखें पवन सिंह और निधि का जबर्दस्त भोजपुरी गाना


असल में पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा व्यूज पाने स्टार भी हैं. हाल ही में होली के मौके पर उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के साथ अपना गाना 'कमरिया हिला रही है' रिलीज किया था। यह गाना लगातार चार दिन तक यूट्यूब के टॉप ट्रेडिंग में शामिल रहा था। इससे पहले उनका रात 'दीया बुता के' और 'लॉलीपॉप लागे लू' इंडस्ट्री के सबसे सफलतम गानों में हैं।

और पढ़ें
Next Story