बॉलीवुड पर Chopra Sisters का राज, अपकमिंग फिल्मों से इंटरनेट पर छाई प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा
दोनों ही बहनें न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इंटरनेट पर भी कब्जा जमाए हुए है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में है।

बॉलीवुड में दो खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का जलवा देखने को मिल रहा है। दोनों ही बहनें न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इंटरनेट पर भी कब्जा जमाए हुए है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में है। दोनों के फैंस अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड है और रिलिजिंग डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। चलिए आपको बताते है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के आने वाली फिल्मों के बारे में-
परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन दी ट्रेन' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएगें। परिणीति का लुक आपको डरा देगा। परिणीति के करियर की ये पहली इंटेंस थ्रिलर फिल्म है। 20 सेकेंड के इस टीजर में दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक ट्रेन में मर्डर हुआ। उसके बाद परिणीति खुद को टॉर्चर करती है और गहरे राज की खोज के लिए निकल पड़ती है। टीजर में परिणीति खुद से ही एक खतरनाक जंग लड़ती नजर आ रही है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफिलिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में बलराम हलवाई की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी कहानी खुद सुनाते है। फिल्म बलराम हलवाई के सफल बिजनेसमैन बनने के सपने की कहानी है। फिल्म का डायरेक्शन रमिन बहरानी ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में भी हुई है। साल 2019 में इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलेस से दिल्ली आई थी। इस फिल्म को लेकर निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट किया और लिखा है- 'तैयार हो जाइए, ये फिल्म अन रियल है और मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने इसमें असाधारण काम किया है।'