पाकिस्तान में जन्में आतिफ असलम ने बॉलीवुड को दिए कई सुपहरिट गाने, सुने टॉप 5 Romantic Songs
Atif Aslam: आतिफ असलम ने अपने दोस्तों के साथ 'जल' नाम से एक बैंड बनाया और अपना पहला गाना 'आदत' को रिलीज किया। ये गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'जहर' के लिए 'वो लम्हे' गाना गाया।

आतिफ असलम 12 मार्च को 38वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के वजीराबाद में हुआ था। 14 साल की उम्र में उन्होंने 10वीं पास की थी। वो सबसे कम उम्र के स्टूडेंट थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए 1991 में रावलपिंडी चले गए। अपनी एफएससी की पढ़ाई को पूरा कर उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
आतिफ असलम ने अपने दोस्तों के साथ 'जल' नाम से एक बैंड बनाया और अपना पहला गाना 'आदत' को रिलीज किया। ये गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'जहर' के लिए 'वो लम्हे' गाना गाया। ये गाना सुपरहिट रहा। यहां से उनका करियर सफलता की ओर बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त गाने गाए। आप भी सुनिए आतिफ असलम के ये शानदार गाने-
'जीने लगा हूं'
'दिल दियां गल्ला'
'तेरी संग यारा'
'तू जाने ना'
'वो लम्हे वो बातें'