बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाइक्स और फॉलोअर्स का खेल, मुंबई पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाइक्स और फॉलोअर्स का खेल भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, पुलिस ने 54 कंपनियों की भी पहचान कर ली है।

कुछ लोग या स्टार्स सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए न जाने क्या-क्या ट्रिक अजमाते है। इनके नाम पर कुछ कंपनियां मोटा पैसा कमाने के फिराक में भी रहती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाइक्स और फॉलोअर्स को बढ़ाने की होड़ सबसे ज्यादा देखी जाती है। जिसके लाइक्स और फॉलोअर्स ज्यादा, समझ लो वो उतना बड़ा स्टार, लेकिन असल बात तो कुछ और ही होती है। लाइक्स और फॉलोअर्स में आधे से ज्यादातर अकाउंट को फेक होते है। इन फेक अकाउंट्स के बदौलत ये सब दिखावा चलता रहता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैशटैग और वीडियोज ट्रेंड कराने को लेकर प्रोड्यूसर्स या स्टार्स कई कंपनियों से संपर्क साधते है। ये कंपनियां फेक अकाउंट से ट्रेंड कराने का जिम्मा लेती है। ऐसी ही 54 कंपनियों की पहचान अब मुंबई पुलिस ने कर ली है। ये कंपनियां फेक अकाउंट के जरिए लोगों को फॉलोअर्स और लाइक्स मुहैया कराती हैं। इस मामले में मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Baadshah) से भी पुलिस ने शुक्रवार रात पूछताछ की। इस दौरान बादशाह से उनके फर्जी फॉलोअर्स, लाइस्क और ट्वीट्स को लेकर सवाल किए गए।
Mumbai: Rapper Badshah arrives at Crime Branch for questioning in fake followers racket case. https://t.co/UFZDDgTv1n pic.twitter.com/lYMka18DBf
— ANI (@ANI) August 7, 2020
आपको बता दें कि स्टा्स को फर्जी लाइक्स, व्यूज और रीट्वीट का भंडाफोड़ एक सिंगर की शिकायत के बाद हुआ। जानकारी के मुताबिक, सिंगर भूमि त्रिवेदी से एक कंपनी ने उनके लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कॉल किया था। उनके मना करने बावजूद भी उस कंपनी ने एक फर्जी प्रोफाइल सोशल मीडिया पर बना दी। जिसकी शिकायत भूमि ने मुंबई पुलिस से की। मामले की जांच हुई तो सोशल मीडिया पर फर्जी ट्रेंड चलाने वाले पूरे गैंग का पता चला, जो न सिर्फ मुंबई में एक्टिव है, बल्कि दूसरे राज्यों में भी काम कर रहा है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।