Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मजबूरी में मनोज तिवारी ने रचाया दूसरा ब्याह, भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे संग लिए सात फेरे

मनोज तिवारी के घर नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है। उनकी दूसरी पत्नी ने हाल ही में सुंदर सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी संग मनोज तिवारी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

मजबूरी में मनोज तिवारी ने रचाया दूसरा ब्याह, भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे संग लिए सात फेरे
X

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है। उनकी दूसरी पत्नी ने हाल ही में सुंदर सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी संग मनोज तिवारी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो में मनोज तिवारी अपनी बेटी को हाथ में लिए नजर आ रहे है। फोटो में आप मनोज तिवारी के चेहरे की मुस्कान से दिल के सूकून का अंदाजा लगा सकते है। ज्यादातर लोग उनकी दूसरी शादी से अनाजान है।

मनोज तिवारी के लिए दूसरी शादी करना उनका फैसले से ज्यादा मजबूरी थी। बताया जाता है कि बेटी जिया के कहने पर मनोज तिवारी ने मजबूरी में दूसरी शादी की थी। मनोज ने अपने बेटी की बातों को शुरूआत में काफी नजरअंदाज किया, लेकिन जब उनकी बेटी जिद पर अड़ गई तो मजबूरी में आकर उन्हें उसकी बात करनी पड़ी और दूसरी शादी के लिए हां करने पड़ी। लेकिन अब सवाल ये था कि दूसरी पत्नी के रुप में उनका हाथ कौन थामेगी।

ऐसे में सुरभि तिवारी आगे आई और मनोज तिवारी की जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। दोनों ने पिछले साल 2020 में शादी की। सुरभि भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। सुरभि तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर है। उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी है। सुरभि बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखी है। उनकी परवरिश भी पटना में हुई है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी से उनकी एक संतान है, जिसका नाम जिया है। जिया के कहने पर ही मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की।

और पढ़ें
Next Story