अक्षय कुमार के गाने 'बुर्ज खलीफा' पर आसिम रियाज ने किया डांस, देख कियारा आडवाणी भी हो जाएंगी इंप्रेस
अक्षय कुमार के गाने 'बुर्ज खलीफा' पर आसिम रियाज ने शानदार डांस किया। उनके डांस वीडियो को देख कियारा आडवाणी भी इंप्रेस हो जाएंगी।

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। फिल्म का गाना 'बुर्ज खलीफा' यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है। लोग इस गाने पर डांस कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। सभी इस गाने पर अपने-अपने डांस मूव्स तैयार कर रहे है। इस कड़ी में 'बिग बॉस 13' के रनरअप आसिम रियाज ने भी इस गाने पर डांस कर अपना वीडियो शेयर किया। आसिम रियाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो को आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो अपने नए घर में नजर रहे है और टीवी देखते हुए डांस कर रहे है। टीवी पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का गाना 'बुर्ज खलीफा' प्ले हो रहा है। उसे देख आसिम रियाज डांस करने लगते है। आसिम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे है। साथ ही शेयर करने से भी नहीं चूक रहे है। कमेंट के जरिए जमकर तारीफों के पुल बांध रहे है।
View this post on InstagramA post shared by Asim Riaz 👑 (@asimriaz77.official) on
आपको बता दें कि हाल ही में आसिम रियाज (Asim Riaz) ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। साथ ही फोटो भी शेयर की। इसके अलावा, उन्होंने बीएमडब्ल्यब 5 एम सीरीज लग्जरी स्पॉर्ट्स की कार खरीदी। कार बेहद शानदार है। इसकी कीमत 60 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। 'बिग बॉस' के बाद आसिम की कई म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुकीं है। उनके वी़डियो सॉन्ग्स को लोगों ने काफी पसंद किया।