Bhojpuri Gana: ट्रांसपेरेंट साड़ी में आम्रपाली दुबे के हॉट लुक पर फिसला निरहुआ का दिल, रोमांस से मचाया कहर
Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते है तो धमाका करते है। यूट्यूब पर इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना छाया है। इस गाने को रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह और धनंजय मिश्रा ने मिलकर गाया है।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की अपनी-अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते के साथ ही हिट हो जाते है। इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम 'अंजोर करे इंडिया में' है। ये गाना फिल्म जय-वीरू से लिया गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद किया कर रहे है। गाना अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
'अंजोर करे इंडिया में' भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है। रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह और धनंजय मिश्रा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है जबकि धनंजय मिश्रा ने अपनी म्यूजिक से इस गाने को शानदार बनाया है। इस गाने में निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और आम्रापाली (Aamrapali Dubey) के अलावा निशा सिंह और सलीम फेंकू भी नजर आ रहे है। चारों पर फिल्माया ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल जब-जब बड़े पर्दे पर आम्रपाली दुबे के साथ आते है। तो दोनों की जोड़ी धमाल मचाती ही मचाती है। निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग तो जबरदस्त होती ही है। साथ ही इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी लोगों में रोमांच पैदा करती है। गाने की तरह फिल्म 'जय वीरू' को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी दो दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ हैदराबाद के सुपरस्टार सलीम फेकू वीरू का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मुस्कान मूवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सरकार प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुई है।