Bhojpuri Gana: आम्रपाली दुबे की नई डिमांड, निरहुआ से की 'लोन पे फोन' की मांग
निरहुआ का भोजपुरी गाना 'लोन पे फोन' का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री ने बेहद कम समय में कामयाबी हासिल की है। जब भी सुपरस्टार जोड़ियों की बात होती है तो सबके जुबान पर सबसे पहले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों स्टार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। यही कारण है, दोनों के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों दोनों के एक भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया हुआ है। उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'लोन पे फोन' (Loan Pe Phone) है। निरहुआ (Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने 'लोन पे फोन' ने रिलीज होते के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। इस गाने का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके है। वहीं इस गाने पर फैंस के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। इस गाने में आशीष वर्मा ने शानदार म्यूजिक दिया है वहीं गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
आपको बता दें कि निरहुआ की जोड़ी पहले एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के साथ काफी पसंद की जाती थी। पाखी हेगड़े और निरहुआ ने मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। लेकिन बाद में जब उन्होंने आम्रपाली के साथ फिल्में करना शुरू किया था, तो लोग उनकी पाखी हेगड़े संग जोड़ी को भूल गए। फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते थे। कई लोग आम्रपाली और निरहुआ को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी समझते है। आम्रपाली दुबे अपने करियर की सबसे ज्यादा फिल्में निरहुआ के साथ ही की है। आप भी सुनिए ये हिट गाना