Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: जीजा पर डोरे डाल रही प्रियंका रेवड़ी, इंटरनेट पर वायरल है 'सेनुर पर डाका डाले' सॉन्ग

हाल फिलहाल में सिंगर अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना 'सेनुर पर डाका डाले' रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होती ही इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है। वीडियो सॉन्ग में प्रियंका रेवड़ी और अंकुश राजा ने जमकर मस्ती की है।

Bhojpuri Gana: जीजा पर डोरे डाल रही प्रियंका रेवड़ी, इंटरनेट पर वायरल है सेनुर पर डाका डाले सॉन्ग
X

भोजपुरी गाने इन दिनों बहुत पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी का हर गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। हाल फिलहाल में सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) और शिल्पी राज (Shilpi Raja) का नया गाना 'सेनुर पर डाका डाले' (Senur Par Daka Daale) रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होती ही इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है। वीडियो सॉन्ग में प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewri) और अंकुश राजा ने जमकर मस्ती की है। गाने का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसे यूट्यूब पर अबतक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां देखिए ये सॉन्ग वीडियो....

इस वीडियो सॉन्ग में आप प्रियंका रेवड़ी को अपने जीजा अंकुश पर डोरे डालते हुए देख सकतें है। गाने में प्रियंका हर तरह से अपने जीजा को रिझाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं अंकुश उनसे बचते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में जीजा- साली के बीच होने वाले हंसी- मजाक और छेड़छाड़ को दिखाया गया है। गाने में पत्नी का रोल एक्ट्रेस प्रियांसु सिंह (Priyansu Singh) कर रही हैं। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके बोल Garda Siyadih ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रौशन सिंह (Raushan Singh) ने दिया है।

आपको बता दें कि सिंगर अंकुश राजा और शिल्पी राज दोनो ही भोजपुरी के जाने माने नाम हैं। जहां अंकुश ने 'भतार अईब की ना', 'नन्हकी ड्रेस जान मारे', 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' जैसे कई हिट गानें गाए हैं। वहीं शिल्पी राज ने ' रउरा बानी बम्बइया', 'कमर लपकउआ', 'कजरवा' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। दोनो ही सिंगर्स को भोजपुरी गानों की समझ रखने वाले बहुत पसंद करते हैं।

और पढ़ें
Next Story