Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपी-बिहार के ग्रामीणों के बीच भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा ने बांटे मास्‍क व सेनेटाइजर

शुभी कई लॉकडाउन के बाद से खुद ग्रामीणों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रही हैं।

यूपी-बिहार के ग्रामीणों के बीच भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा ने बांटे मास्‍क व सेनेटाइजर
X

वैश्‍विक महामारी कोरोना संकट (Corona Virus-Covid 19) के बीच भोजपुरी इंडस्‍ट्री की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) ने जंग छेड़ दिया है। शुभी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक फूड पैकेट बांटे हैं और उनके बीच अब तक तकरीबन 3 लाख रूपये के मास्‍क और सेनेटाइजर का भी वितरण कर चुकी हैं।

शुभी कई लॉकडाउन के बाद से खुद ग्रामीणों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रही हैं। इसमें उनका सहयोग फेयर डील ग्रुप ऑफ कंपनी कर रही है, जिसने शुभी द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य का वीडियो जारी किया है।

जारी वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शुभी लोगों को मदद बेझिक कर रहीं। इस दौरान वे सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पूरा ख्‍याल रख रही है। साथ ही लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जागरूक भी कर रही हैं।

शुभी अब तक 20 गांवों के लोगों के बीच खाद्य सामग्री के साथ – साथ मास्‍क, दवा, सेनेटाइजर और साबुन समेत अन्‍य जरूरी चीजों का वितरण कर चुकी हैं। इस बारे में शुभी शर्मा ने कहा कि वे सिर्फ लोगों की मदद करती हैं। इसमें कोई पब्लिसिटी वाली बात नहीं है। हम इसके जरिये और भी लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं, ताकि मुसीबत के वक्‍त में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की मदद हो सके।

और पढ़ें
Next Story