Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Christmas 2018 : अर्जुन बिजलानी और पूजा मदान इस तरह मनाएंगे क्रिसमस पर्व, बताया पूरा प्लान

क्रिसमस आपसे में खुशियां बांटने वाला पर्व है। इसे बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कलाकार बडे़ ही धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर टीवी जगत के कलाकारों ने क्या तैयारियां की हैं? बता रहें है खुद अर्जुन और पूजा मदान।

Christmas 2018 : अर्जुन बिजलानी और पूजा मदान इस तरह मनाएंगे क्रिसमस पर्व, बताया पूरा प्लान
X

क्रिसमस आपसे में खुशियां बांटने वाला पर्व है। इसे बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कलाकार बडे़ ही धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार में बच्चों को सांता का इंतजार रहता है। क्रिसमस के मौके पर टीवी जगत के कलाकारों की क्या प्लानिंग है और दोनों ने किस-किस तरह की तैयारियां कर रखी है? बता रहें है खुद अर्जुन और पूजा मदान।

अर्जुन बिजलानी का क्रिसमस प्लान

मेरा बेटा अयान जैसे-जैसे बड़ा होता गया, उसका सांता के प्रति आकर्षण बढ़ता गया। मैं उसे हर साल सांता से मिलाता हूं, वो बेहद खुश होता है। पैरेंट्स अपने बच्चों को जो चाहे गिफ्ट्स देते रहें, लेकिन जब सांता अपनी झोली में से बच्चों को गिफ्ट्स देता है तो उन्हें जैसे सारे जहां की खुशियां मिल जाती हैं। मैं अपने बेटे के साथ क्रिसमस के दिन मजे से पेस्ट्री-चॉकलेट्स खाता हूं। क्रिसमस के दिन मैं बच्चा बन जाता हूं। अयान के साथ मैं क्रिसमस ट्री बनाता हूं। मैं अपने बेटे को खुशियां सिर्फ पैसों से खरीद कर नहीं देना चाहता। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा जितनी जल्दी हो यह समझ जाए कि खुशियां सिर्फ मैटेरियलिस्टिक चीजों से नहीं मिलती।

पूजा मदान का क्रिसमस प्लान

मैंने बचपन से क्रिसमस का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया है। मेरी पढ़ाई कॉन्वेंट स्कूल में हुई, जहां मेरे ढेर सारे क्रिश्चियन दोस्त थे। मैं इनके साथ उनके फेस्टिवल्स में बहुत जल्दी रंग गई।

मुझे कैरोल्स (क्रिसमस सॉन्ग्स) खूब याद हैं। मुझे क्रिश्चियन सोसाइटी में होने वाली पार्टियों में नाचना-गाना, हंसी- मजाक ये सब खूब भाता है। दुनिया में ऐसा कौन-सा इंसान है, जिसके हिस्से में दुख-दर्द नहीं आते? क्रिसमस का त्योहार हमें अपने दुख-दर्द एक तरफ रखकर जीने के लिए इंस्पायर करता है। जीसस दुनिया को संदेश दे गए कि जिसके हिस्से में जो दुख-सुख है, वह उसे मिलकर रहेगा, अपने कर्म करो और बाकी किस्मत पर छोड़ दो।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story