Video: छठ पर्व के मौके पर आम्रपाली ने बनाया ''ठेकुआ'', लाखों बार देखा गया वीडियो
बिहार में छठ पर्व की सभी प्रकार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बिहार में छठ को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसी मौके पर भोजपुरी सिनेमा ने भी छठ पर्व पर अपना अहम योगदान दिया है।

बिहार में छठ पर्व की सभी प्रकार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बिहार में छठ को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसी मौके पर भोजपुरी सिनेमा ने भी छठ पर्व पर अपना अहम योगदान दिया है।
बता दें कि अभिनेत्री आम्रपाली ने छठ के मौके पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह ठेकुआ बनाती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। आम्रपाली का यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
आम्रपाली के इस गाने का नाम 'घरे घरे होता छठी माई के वरतिया' है। वीडियो में आम्रपाली एक दम ट्रेडिशनल कपड़े पहने और सभी प्रकार की रस्मों को निभाती नजर आ रही हैं। आम्रपाली के इस वीडियो ने लोगों में छठ पर्व को लेकर एक उत्साह भर दिया है।
बता दें कि छठ मैया का पर्व 11 नवंबर से शुरु होगा। 11 को ही नहाया जाएगा और 13 तारीख को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। साथ ही 14 की सुबह सूर्य देव को दूसरा अर्ध्य दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App