एक दिन बाद ही इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं कार्डी बी
सिंगर कार्डी बी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के एक दिन बाद ही दोबारा इंस्टाग्राम पर लौट आई हैं।

सिंगर कार्डी बी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के एक दिन बाद ही दोबारा इंस्टाग्राम पर लौट आई हैं। कार्डी ने अपने एलबम 'इनवेजन ऑफ प्राइवेसी' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कार्डी की आलोचना की।
इससे परेशान होकर कार्डी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। कार्डी अपने अपकमिंग सॉन्ग की घोषणा के साथ इंस्टा पर वापस लौटी।
उन्होंने लिखा, मैं रिटायरमेंट से लौट आई हूं, यह घोषणा करने के लिए कि शुक्रवार रात को ब्रूनो मार्स के साथ मेरा नया गाना रिलीज होगा। कार्डी ने अपना अकाउंट डिलीट करने से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था।
जिसमें उन्होंने एलबम तैयार करते समय आई परेशानियों के बारे में बताया और उनके ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर उंगलियां उठाने वाले लोगों को आड़े हाथ लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App