Cannes 2018: सोनम ने अपने दूसरे लुक में जीता लोगों का दिल
अभिनेत्री सोनम कपूर ने कान फिल्म महोत्सव के अपने दूसरे दिन के रेड कार्पेट वॉक में फैशन डिजाइनर वेरा वांग द्वारा तैयार किया गया गाउन पहना।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कान फिल्म महोत्सव के अपने दूसरे दिन के रेड कार्पेट वॉक में फैशन डिजाइनर वेरा वांग द्वारा तैयार किया गया गाउन पहना। अभिनेत्री सोनम कपूर इस हल्के क्रीम कलर और हल्के पीले गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सोनम की बहन रिया ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा सबसे ज्यादा आकर्षक सोनम अपने सदाबहार अंदाज में। इससे पहले दिन में सोनम अपने पति के क्लोदिंग ब्रांड भाने के ब्लू डेनिम में नजर आईं।
अभिनेत्री ने कान महोत्सव के अपने पहले लुक में राल्फ एंड रूसो लहंगा पहना था। फेस्टिवल में सोनम और पाक अभिनेत्री माहिरा की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बताया जाता है कि सोमवार को दोनों रेड कार्पेट पर काफ़ी गर्मजोशी से मिलीं। उनकी तस्वीरें कंपनी के ट्विटर एकाउंट पर शेयर की गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App