Cannes 2018: जापान की फिल्म ''शॉपलिफ्टर्स'' ने जीता पाम डोर अवॉर्ड, ये है पुरस्कारों की लिस्ट
जापानी निर्देशक हिरोकाजु कोर-एडा को ‘मैनबिकी काजोकू'' (शॉपलिफ्टर्स) के लिए कान्स में सर्वोच्च पुरस्कार ‘पाम डी ओर'' जीता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 May 2018 10:02 AM GMT Last Updated On: 21 May 2018 10:02 AM GMT
कान्स फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में एशियाई, अरबी और महिला कलाकारों को शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ जापानी निर्देशक हिरोकाजु कोर-एडा को ‘मैनबिकी काजोकू' (शॉपलिफ्टर्स) के लिए कान्स में सर्वोच्च पुरस्कार ‘पाम डी ओर' जीता।
यह फिल्म गरीबी में जी रहे एक ऐसे परिवार की कहानी है जो जीवन के संघर्षों से पार पाने में लगा है। स्पाइक ली की नस्लवाद विरोधी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ब्लैककैंसमैन' ने ग्रां प्री पुरस्कार जीता।
जबकि लेबनाली फिल्मकार नाडिन लबाकी की फिल्म ‘कैफरनौम' ने ज्यूरी प्राइज अपने नाम किया। पोलैंड के पावेल पावलिकोवस्की को कान में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से नवाजा गया है।
उन्हें उनकी फिल्म ‘कोल्ड वार' के लिए यह खिताब दिया गया है। बुधवार को समानांतर कान क्रिटिक्स वीक में फ्रांसीसी-भारतीय फिल्म ‘सर' ने ‘गान फाउंडेशन अवार्ड फोर डिस्ट्रिब्यूशन' पुरस्कार जीता था।
नवोदित निर्देशक रोहेना गेरा द्वारा निर्देशित फिल्म मुंबई के एक धनी युवा और उसकी घरेलू सहायिका की कहानी है। इस फिल्म में यह किरदार विवेक गोम्बर और तिलोत्तमा सोम ने निभाए हैं।
इतालवी कलाकार मार्सेलो फोंते को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मैट्टियो गैरोन की फिल्म ‘डॉगमैन' में शानदार अभिनय के लिए दिया गया।
कजाखस्तान की सामल येस्लियामोवा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। उन्हें यह पुरस्कार सर्गेई दवोर्त्सेवोई की फिल्म ‘आइका' में उनकी खूबसूरत अदाकारी के लिए दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story