Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, हो जाएंगे इमोशनल

बोनी कपूर और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की शादी को 22 साल हो गए हैं। शादी की 22वी सालगिरह पर बोनी कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है।

शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, हो जाएंगे इमोशनल
X

बोनी कपूर और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की शादी को 2 जून को 22 साल हो गए हैं। शादी की 22वी सालगिरह पर बोनी कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है।

इस वीडियो में बोनी कपूर श्रीदेवी संग झूमते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में श्रीदेवी के उन आखिरी पलों को भी दर्शकों के साथ साझा किया है।

वीडियो मोहित मारवाह की शादी का है। वीडियो में श्रीदेवी हंसती, नाचती और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करने के साथ ही बोनी कपूर लिखते हैं कि आज हमारी शादी की 22वीं सालगिरह है। मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक. आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर बसती है।'

अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। श्रीदेवी वहां पर अपने भांजे की शादी में शामिल होने गई थी। लेकिन दुबई के होटल के बथरूम में डूबने से उनकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी 1996 में हुई थी। उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story