मशहूर अभिनेता और लेखक गिरीश करनाड का निधन,पीएम मोदी ने जताया दु:ख
भारत के जाने माने लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार गिरीश कार्नाड का आज सुबह निधन हो गया।

भारत के जाने माने लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार गिरीश कार्नाड(Girish karnad) का आज सुबह निधन हो गया। इनका जन्म 19 मई 1938 में हुआ था। इन्होने कन्नड़ के साथ साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। गिरीश ने सलमान खान(Salman khan) की फिल्म एक था टाईगर(Ek tha tiger) में रॉ के चीफ की भूमिका निभाई थी। गिरीश को ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया था।
बता दें की गिरीश 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज भी पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। गिरीश ने चार दशकों से ज्यादा समय तक नाटकों के लिए काम किया था। इन्होने अंग्रेजी के भी कई नाटकों का अनुवाद किया था।
PM Narendra Modi: Girish Karnad will be remembered for his versatile acting across all mediums. He also spoke passionately on causes dear to him. His works will continue being popular in the years to come. Saddened by his demise. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/ezNYXLypdv
— ANI (@ANI) June 10, 2019
ज्ञानपीठ, पद्मश्री व पद्मभूषण के अलावा इन्हें चार फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। गिरीश ने 1970 में आई कन्नड़ फिल्म संस्कार से अपने एक्टींग करियर की शुरूआत की थी। 1974 में उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म जादू का शंख में काम किया था। उनकी मौत से पूरा फिल्म जगत शोक में है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके इसपर दु:ख जताया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App