ये हैं बॉलीवुड की सुपर मॉम्स, प्रेगनेंसी और बच्चों के बाद भी अपनी खूबसूरती से बिखेर रही हैं जलवा
भारतीय समाज बदल रहा है। हां, प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर है लेकिन तरक्की हो रही है। बॉलीवुड हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है। इसका हम पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की सुपर मॉम्स के बारे में जो अब रूढ़िवादिता को तोड़ रही हैं।

भारतीय समाज बदल रहा है। हां, प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर है लेकिन तरक्की हो रही है। बॉलीवुड हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है। इसका हम पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की सुपर मॉम्स के बारे में जो अब रूढ़िवादिता को तोड़ रही हैं। बॉलीवुड के नए जमाने की मॉम्स अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं और काम भी कर रही हैं। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
करीना कपूर खान के दो लाडले तैमूर और जेह हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह एक रॉक स्टार हैं। करीना ने साबित कर दिया है कि आप चाहें तो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच हमेशा बैलेंस बना सकती हैं। एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के बाद भी काम करती रही।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी बिजनेस संभालती है, वह एक फिटनेस फ्रीक है, और वह रियलिटी शो को भी जज करती है। इसके अलावा वह एक सुपर मॉम हैं। वह अपने सारे काम इजी वे में करती हैं। उनकी फिटनेस सभी नए जमाने की मॉम के लिए एक प्रेरणा है।
मलाइका अरोड़ा खान (Malaika Arora Khan)
मलाइका अरोड़ा खान को देख यह कोई नहीं कह सकता है कि वह एक टीनेज बेटे की मॉम है। उनके हॉट फोटोशूट और काम के प्रति उनका प्यार उन्हें सुपर मॉम बनाता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
अराध्या राय बच्चन और उनकी मां ऐश्वर्या पैपराजी की फेवरेट हैं। दोनों को अक्सर अलग-अलग इवेंट में साथ देखा जाता है। प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या ने अपने करियर को आगे बढ़ाया। सरबजीत में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले।
काजोल (Kajol)
काजोल अपने यूनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर के चरम पर शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं युग और न्यासा। उन्होंने अपना सारा समय अपने बच्चों के लिए दे दिया, लेकिन उन्होंने अपने करियर से ब्रेक नहीं लिया। वह काम करती रहीं और उन्हें आखिरी बार शाहरुख स्टारर 'दिलवाले' में देखा गया था।