Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बेशर्मी की हदें पार कर बॉलीवुड स्टार्स ने बनवाया ऐसा बर्थडे केक, फोटोज देख शर्म से झुक जाएगी गर्दन

बॉलीवुड सेलेब्स के अतरंगी बर्थडे केक की फोटोज काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। इन फोटोज की वजह से सेलेब्स को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

bollywood stars unique birthday cake photos may surprise you
X

मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा 

Bollywood Stars Birthday Cake: बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) की फिल्मों और आउटफिट के चर्चे तो अक्सर सुने जाते हैं, लेकिन एक्ट्रेस से लेकर एक्टर कुछ मामलों में बेशर्मी की तमाम हदें पार कर देते हैं। पॉपुलर स्टार्स ने बर्थडे (Birthday) के दिन ही कुछ ऐसी हरकतें कर दी थीं, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। वैसे तो जन्मदिन का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके को एंज्वॉय करने के लिए लोग खूबसूरत बर्थडे केक भी कट करते हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स के अतरंगी बर्थडे केक की फोटोज काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। इन फोटोज की वजह से सेलेब्स को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)


बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। 37वें बर्थडे के मौके पर प्रियंका ने अपनी ड्रेस जैसा केक काटा था। दरअसल, यह केक उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने सरप्राइज के तौर पर तैयार करवाया था।

अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कुछ साल पहले अपने जन्मदिन के दिन एक अजीब केक कट किया था, जिसमें एक आकृति प्राइवेट पार्ट की थी। सोशल मीडिया पर तो एक्ट्रेस को उनके केक की वजह से खूब ट्रोल किया गया था। अमृता की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर कई पॉपुलर सेलेब्स शामिल हुए थे।

सलमान खान (Salman Khan)


बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 57वें जन्मदिन पर एक बॉक्स के आकार का केक काटा था। सोशल मीडिया पर उनके इस केक को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)


एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अजीबोगरीब केक काटा था। एक्ट्रेस का केक देखने में काफी सुंदर लग रहा था। उनके फैंस ने केक को बेहद पसंद किया था। मगर सोशल मीडिया पर हेटर्स के निशाने पर भी एक्ट्रेस आ गई थी।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे के दिन एक मेसी न्यूड केक काटा था। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी। लोगों को यह केक बेहद पसंद भी आया था।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बर्थडे केक भी चर्चा में आ गया था। उन्होंने बर्थडे के मौके पर पेन केक स्टाइल का केक कट किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की केक के साथ फोटोज ने लोगों का ध्यान खींच लिया था।

करीना कपूर (Kareena kapoor)


करीना कपूर खान ने अपने 40वें बर्थडे के मौके पर बर्थडे केक कट किया था। इस पर लिखा हुआ था फेबुलस 40। करीना के केक को देखने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ भी की थी।

और पढ़ें
Sahil

Sahil

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।


Next Story