इन 5 कारणों की वजह से हॉलीवुड से पीछे है बॉलीवुड
दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री कमाई के लिहाज से हॉलीवुड से काफी ज्यादा पीछे है। इसकी पीछे कई बड़े कारण हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड फिल्मों से कमाई के मामले में काफी ज्यादा पीछे है। आपको बता दें कि भारत में 20 से भी ज्यादा भाषाओं में हर साल करीब 1500 से 2000 फिल्में बनाई जाती है।
गौरतलब है कि इतनी सारी फिल्में बनाने के बावजूद फिल्मों से भारत की सालाना आय उन देशों से बहुत कम है जो भारत की तुलना में आधी फिल्में भी नहीं बना पाते हैं। इस कमी की बहुत सारी वजहें है।
हॉलीवुड से इतना पीछे है बॉलीवुड-
एक साल में 1500 से अधिक फिल्में बनाने वाली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सालाना आय करीब 2.1 अरब डॉलर है। जबकि अमेरिका और कनाडा की साल में सिर्फ 700 फिल्में बनाकर भारत से कईं ज्यादा कारोबार है।
आर्थिक रिपोर्ट्स की मानें तो हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सालाना आय करीब 11 अरब डालर है। जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है।
इन चुनौतियों का करना पड़ता है सामना-
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को तमाम तरह की चुनौतियों का मुकाबला करना होता है। लाइसेंस, अप्रूवल और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। मसलन एक निर्माता को फिल्म बनाने के लिए 70 अप्रूवल और लाइसेंस की प्रक्रिया में 30 अथॉरिटीज से गुजरना होता है।
आइए जानते है इन कारणों की वजह से हॉलीवुड से पीछे है इंडियन फिल्म इंडस्ट्री-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App