Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

धर्मेंद्र को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले इस डायरेक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड को धर्मेंद्र जैसा अभिनेता देने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।अपने जीवन के 92वां वसंत देख चुके अर्जुन हिंगोरानी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में जिंदगी की आखिरी सांस ली।

धर्मेंद्र को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले इस डायरेक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा
X

बॉलीवुड को धर्मेंद्र जैसा अभिनेता देने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने जीवन के 92वां वसंत देख चुके अर्जुन हिंगोरानी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में जिंदगी की आखिरी सांस ली।

अर्जुन हिंगोरानी का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद में हुआ था। लेकिन विभाजन के बाद उन्होंने अपना रूख मुंबई की और किया और मुंबई में उन्होंने कानून की पढ़ाई की।

यह भी पढ़ेः सोनम ने एश्वर्या को शादी में शामिल होने के लिए किया फोन, दोनों के बीच हो चुका है विवाद

अर्जुन हिंगोरानी के निधन पर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने शोक जताया है। ट्वीट के जरिए धर्मेंद्र ने कहा है कि मेरे कंधे पर हाथ रखने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

धर्मेंद्र ने आगे कहा है कि मुझे बहुत दुःख है। जिसने मुंबई में मेरे कंधे पर हाथ रखा, अब इस दुनिया में नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अर्जुन हिंगोरानी ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दीं और 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' में अभिनेता धर्मेन्द्र को अभिनय का मौका दिया। यह धर्मेंद्र की पहली फिल्म थी।

1960 से 1990 के बीच अर्जुन हिंगोरानी ने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देश किया, लेकिन अर्जुन हिंगोरानी और धर्मेंद्र के डेब्यू फिल्म से लेकर बाद में कई फिल्मों तक दोनों की जोड़ी रही।

अर्जुन ने 'कब क्यों और कहां', 'कहानी किस्मत की', 'कातिलों के कातिल', 'कुदरत का करिश्मा', 'खेल खिलाड़ी का' और 'सल्तनत' जैसी लोकप्रिय फिल्में बनाईं। इन सभी फिल्मों में धर्मेंद्र ने अभिनय किया।

अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'कातिलों के कातिल' में बतौर अभिनेता काम करने वाले ऋषि कपूर ने भी उनके निधन पर ट्विटर के जरिए शोक व्यक्त किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story