Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मशहूर डांसर अभिजीत शिंदे ने किया सुसाइड, पुलिस को जांच से हाथ लगा ये सबूत

बॉलीवुड के मशहूर डांसर अभिजीत शिंदे ने बीती रात अपने घर के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। अभिजीत ने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है। जैसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह आदि।

मशहूर डांसर अभिजीत शिंदे ने किया सुसाइड, पुलिस को जांच से हाथ लगा ये सबूत
X

बॉलीवुड के मशहूर डांसर अभिजीत शिंदे ने बीती रात अपने घर के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बता दें कि अभिजीत ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है।

अपने सुसाइड नोट में अभीजित लिखते हैं कि मेरे मरने के बाद मेरे सारे बैंक के अकाउंट मेरी बेटी के नाम हो जाएं। अभिजीत बॉलीवुड के एक जाने-माने कोरियोग्राफर थे।

अभिजीत ने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है। जैसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह आदि। पुलिस ने अभिजीत के सुसाइड के बाद ही जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि उनकी पत्नी अभिजीत से अलग अपनी मां के घर पर रह रही थी। साथ ही अभिजीत को अपनी बेटी से मिलने की इजाजत बी नहीं थी। अभिजीत की पत्नी ने बताया कि वो डिप्रेशन के मरीज थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story